
दुर्ग । रेलवे ने जम्मू तवी, चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल में अधोसंरचना कार्य के कारण 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही तीन ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।
उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग सहित अन्य संरक्षा संबंधित काम कराने के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण 8 से 10 जनवरी के बीच अलग-अलग दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
इसके अलावा, चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल में विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना काम को 4 से 16 जनवरी के बीच अलग-अलग दिन ब्लॉक लेकर किया जाएगा। जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित बिलासपुर-टाटानागर सहित 2 ट्रेनों को रद्द और 3 ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाने का निर्णय लिया है।
रद्द की गई ट्रेनें:
- 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस: 8 जनवरी को रद्द
- 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस: 10 जनवरी को रद्द
- 12549 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस: 7 जनवरी को रद्द
- 12550 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस: 9 जनवरी को रद्द
- 18114 बिलासपुर-टाटानागर एक्सप्रेस: 4, 6 से 15 जनवरी तक रद्द
- 18113 टाटानागर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 5, 7 से 16 जनवरी तक रद्द
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
- 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस: 7 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी
- 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस: 8 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से राउरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी
- 13425 मालदा डाऊन-सूरत एक्सप्रेस: 11 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी