
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर से अपनी त्वरित कार्यवाही का परिचय दिया है। दुर्ग पुलिस ने चोरी करने के चंद घण्टे के अंदर चोर व चोरी का सोना चांदी बरामद कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जा चुका है जेल। प्रार्थी के परिवार ने दुर्ग पुलिस का धन्यवाद किया है।
प्रार्थी कार्तिक राम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.12.2024 को वह अपने परिवार के साथ मूलग्राम मनकी बालोद गया हुआ था। दिनांक 31.12.2024 को रात्रि में कोई अज्ञात चोर उसके घर के अंदर आलमारी में रखे सोना चांदी के विभिन्न जेवरात को चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 331(4),305(1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना नेवई पुलिस ने चोरी की सूचना अविलंब पुलिस अधीक्षक महोदय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी को दिया जिनके निर्देशन में टीम गठित किया गया।
चोरी के वारदात को देखते हुए अलग-अलग पहलुओं पर जांच व पूछताछ प्रारंभ की गई। जांच में पता चला कि आरोपी सुमित पाल जो कि पूर्व में जेल से छूटने के बाद कलकत्ता चला गया था, जिसे एक दिन पूर्व ही क्षेत्र में देखा गया है।
आरोपी सुमित पाल को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी के समान को अपने घर में छिपा कर रखना बताया। आरोपी से चोरी गई विभिन्न सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 90,000 रुपये है।
आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी का ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, मो0 समीम, भुमिन्द्र वर्मा, चंदन भास्कर, विकास शर्मा, चितरंजन देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।