कवासी लखमा के ठिकानों पर ED का बड़ा खुलासा: नगदी लेन-देन के सबूत मिले, कई डिजिटल डिवाइस जब्त

रायपुर । भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर छापे के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा खुलासा किया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं.

इसके साथ ही कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं.¹

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में यह भी पता चला है कि कवासी लखमा ने अपने पद का दुरुपयोग करके बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति अर्जित की है.

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कवासी लखमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *