महासमुन्द में महतारी वंदन योजना का दुरुपयोग: शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर एफआईआर दर्ज

महासमुन्द । महासमुन्द जिले में कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया था। इसके बाद, अनैतिक तरीके से उनकी पत्नी के खाते में राशि प्राप्त की गई थी। यह घटना शासकीय नियमों के विपरीत है, क्योंकि किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना नियमों के खिलाफ है।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो कि सालाना ₹12,000 होती है¹ ²।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *