
दुर्ग । दुर्ग यातायात पुलिस ने आगामी नव वर्ष के अवसर पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की है। कल दिनांक 29.12.2024 को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चार अलग-अलग जोन क्षेत्र में चेकिंग पाइंट लगाकर एवं पेट्रोलिंग कर वाहन चेकिंग की गई।

इस दौरान 190 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा, 06 शराब के सेवन कर वाहन चलाते पाये गये। यातायात पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दिनांक 31.12.2024 तक निरंतर जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने आगे बताया कि फिक्स वाहन चेकिंग पाइंट एवं पेट्रोलिंग निर्धारित किये गये हैं। यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाई सायलेंसर एवं हुड़दग करते वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो ऐसे वाहन चालक के वाहन जप्त किया जावेगा।
यातायात पुलिस ने संदिग्ध एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर विशेष कार्रवाई करने की बात कही है। ऐसे वाहन चालक के वाहन जप्त किया जावेगा और उन्हें 01 जनवरी 2025 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।
