
रायपुर । रायपुर में 2500 करोड़ के घोटाले की जांच में ईडी ने बड़ा कदम उठाया है। आज ईडी दफ्तर में कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश और दो अन्य सहयोगियों से पूछताछ होगी। ईडी ने पहले ही इनके आधा दर्जन से अधिक ठिकानों में छापेमारी की थी और कई कागजी और डिजिटल सबूत जब्त किए थे।
ईडी अफसर घोटाले की रकम में कवासी की हिस्सेदारी और उसके निवेश के बारे में पूछताछ करेंगे। साथ ही, सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू और ठेकेदार राजभुवन भदौरिया के जरिए निवेश या अन्य किसी को वितरण के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।
कवासी लखमा ने पहले ही ईडी के आरोपों से इंकार किया है, लेकिन ईडी के पास कई सबूत हैं जो उनकी संलिप्तता को दर्शाते हैं। आज की पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ईडी ने शनिवार को कवासी लखमा से 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में पूर्व में दिए गए कई समन के बाद भी कवासी के पूछताछ में सहयोग न किए जाने से ईडी ने दबिश दी थी।
आज की पूछताछ के बाद कुछ और अफसरों के साथ कांग्रेस के और भी दिग्गज ईडी के दायरे में आने के संकेत हैं। ईडी की जांच में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।