बलरामपुर में हाथियों का आतंक, तीन घरों को तोड़ा, एक व्यक्ति घायल

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के धमनी रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र के सिलाजू गांव में हाथियों ने एक बार फिर हमला किया। इस हमले में तीन ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अकलू भुइंया (45 वर्ष) है और उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड गांवों में प्रवेश करते हैं और फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते हैं। पिछले एक महीने में यहां 6 से ज्यादा बार हाथी हमला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथियों के इस झुंड पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जंगल में भोजन और पानी की कमी के कारण हाथी गांवों की ओर आ रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *