छत्तीसगढ़ के 2000 करोड़ के शराब घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई: कवासी लखमा के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने शनिवार को 5 जगहों पर 15 घंटे तक छापेमारी की। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बेटे हरीश लखमा और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर रेड हुई। ED ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कवासी और उनके बेटे समेत कुछ लोगों को समन जारी किया है।

कवासी लखमा ने ED की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह छापेमारी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उन्होंने बड़े घोटाले को उजागर किया था, इसलिए छापा मारा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए भाजपा बदनाम करने की राजनीति कर रही है। कवासी ने कहा कि उनके घर से एक कागज तक नहीं मिला है।

कवासी लखमा ने आगे कहा कि वह अनपढ़ हैं और अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। उन्होंने कहा कि एपी त्रिपाठी जैसे अधिकारियों ने उन्हें अंधेरे में रखा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जो दस्तखत लेकर आते थे, उस पर वह सिर्फ दस्तखत करते थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी ही कागज को पढ़ते लिखते थे। कवासी ने कहा कि उन्हें इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनसे संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि समय मांगा है, पूरी जानकारी दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *