
भिलाई । जामुल पुलिस ने 6 साल पुराने एक मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 12 जुलाई 2019 को नंदिनी रोड ढौर चैक जामुल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी से जुड़ा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान ग्रामीणों ने आने जाने वाले वाहनों को रोककर चक्काजाम किया था। इस दौरान आरोपियों ने 5 हाईवा ट्रकों को आग लगा दी थी और आग पर काबू पाने आये फायर ब्रिगेड वाहन को तोड़फोड़ कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान जागेश्वर उर्फ गोलू चंद्रवंशी और अमित कुमार बंजारे के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, उनि पुनित राम सूर्यवंशी, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. संजय मिश्रा, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, जी. सामुएल, राधे यादव का विशेष योगदान रहा।