रायपुर में नवपदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया, कैदियों की सुविधाओं का जायजा लिया

रायपुर । रायपुर में नवपदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने केन्द्रीय जेल रायपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर, जेल बैरकों की साफ-सफाई और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन का निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाया गया।¹

न्यायाधीश वर्मा ने जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक के क्रियान्वयन का भी निरीक्षण किया और वहाँ उपस्थित लीगल एड डिफेन्स कौन्सिल एवं न्यायमित्र को कैदियों को हरसंभव विधिक सुविधा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी बंदी बिना विधिक प्रतिनिधि/अधिवक्ता के न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *