भिलाई में बड़ी कार्रवाई: एसीबी ने पटवारी और कोटवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

भिलाई । भिलाई के पाटन क्षेत्र के सुरपा गांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई में पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रार्थी प्रकाश देवांगन की शिकायत के आधार पर की गई है, जिन्होंने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी और कोटवार ने जमीन प्रमाणीकरण करने की एवज में 70 हजार रुपये की मांग की थी।

एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को पहला किस्त 20 हजार देने के लिए रंग लगे नोट भेजकर दिया गया। उन रुपए को कोटवार भूषण लाल को रिश्वत के तौर पर दिया गया था, जिसके बाद कोटवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों के खिलाफ भ्रटाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *