
रायपुर । रायपुर में एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क पर खड़े होकर तलवार से केक काटता दिख रहा है। इस वीडियो में युवक के हाथ में तलवार दिख रही है और वह अपने दोस्तों के कंधे पर बैठकर हवा में तलवार लहराता दिख रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक सड़क पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा है और तलवार से केक काटता है। इसके बाद सभी देर रात तेज धुमाल की आवाज में नाचते दिख रहे हैं। इस दौरान तलवार पकड़े युवक को उसके दोस्तों ने कंधे पर उठा लिया और वह हवा में लगातार तलवार लहराता दिख रहा है।
इस वीडियो को विक्की पटेल नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो को देखकर लगता है कि यह घटना गोगांव इलाके में हुई है और यह वीडियो एक दो दिन पहले का है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।