रायपुर में अपराधों पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम, 50 से अधिक चाकूबाजों और अपराधिक तत्वों को पुलिस ने किया हाजिर

रायपुर । रायपुर में अपराधों पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 50 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों को क्राइम ब्रांच में हाजिर किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहें तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते हैं, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया।

प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देने व अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करते हुए, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने कहा गया।

उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दिया गया, कि वे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करें तथा किसी भी प्रकार के अपराधों में लिप्त ना रहें। साथ ही ऐसे लोगों के आईडी को साइबर सेल की टीम द्वारा डिलीट कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *