
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने नशीली सिरप ब्रिकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। संकल्प अभियान ‘एक युद्व नशे के विरूद्व’ के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र शुक्ला (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर-भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर के निर्देशन में दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुपेला श्री राजेश मिश्रा एवं चौकी प्रभारी स्मृति नगर श्री गुरूविन्दर सिंग संधु ने मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी आदित्य गुप्ता पिता कृष्ण गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन सीएसपीजी सीएल कालोनी दर्री बैराज थाना कोरबा जिला कोरबा हॉल चौहान टाउन एच 01/26 पेन्ट हाउस जुनवानी चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से 54 नग नशीली प्रतिबंधित हाइड्रोक्लोराइड सिरप, ब्रिकी रकम 700 रू और एक नग मोबाईल जुमला कीमती 15130 रू जप्त किया गया है।
आरोपी आदित्य गुप्ता के विरूद्ध धारा 22/08 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायलय में प्रस्तुत किया गया है।