छत्तीसगढ़: वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की मौत, मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी महेंद्र कुमार कुरेटी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कांकेर में महेंद्र कुमार कुरेटी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। उन्होंने आगे लिखा कि संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनों के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *