
भिलाई । लक्ष्मी नगर रिसाली ग्रीन सिटी में आज 1 साल 11/ 12/2024 पूरे होने पर यहां के शिव मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रीन सिटी की समस्त महिलाओं ने भाग लिया और पूजा अर्चना संपन्न की।

इस अवसर पर महिलाओं ने भोलेनाथ की पूजा की और उनकी आराधना की। पूजा के बाद महिलाओं ने भोग का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। यह भोग भी ग्रीन सिटी की महिलाओं द्वारा ही बनाए जाते हैं।

ग्रीन सिटी की महिलाओं की एकता का प्रशंसा हर जगह की जाती है। उनकी सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता और समर्पण की भावना को देखकर सभी प्रभावित होते हैं।

इस आयोजन के अवसर पर ग्रीन सिटी के निवासियों ने अपनी खुशी और उत्साह को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे समुदाय की एकता और सामाजिक समरसता को दर्शाता है।