
रायपुर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, जहां वे साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार सुशासन के तौर पर काम कर रही है और एक साल में ही बहुत काम किया है।