
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट की है, जहां ट्रक चावल भरकर प्रयागराज से रायपुर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पंडरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया है।इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है, और उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।