गांजा तस्करी करते हुए चढ़ा युवक पुलिस के हत्थे थाना पिपरिया की कार्यवाही

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – इन दिनों कबीरधाम जिले मे अवैध कारोबारियों का कारोबार सर चढ़कर बोल रहा है, अपराधी खुले आम नशीली पदार्थों को आम जनता में अपनी जेब भरने के लिए लोगो की जान से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं परंतु जिले कि पुलिस ने इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है इसी कड़ी में एक बार फिर कबीरधाम जिले कि पिपरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कि है।

ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा एवं आबकारी से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्यवाही के तहत, थाना पिपरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

जिसके चलते थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 02.12.2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरकोना के बस स्टैंड स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के पास कार्रवाई की गई जिसमे मौके पर आरोपी अभितेश धुर्वे पिता मुनेश धुर्वे (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम मथानीकला, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने गांजा बेचने का जुर्म स्वीकार किया वही आरोपी के पास से मादक पदार्थ गांजा 795 ग्राम (खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ) , इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन SF-400A मॉडल , गांजा बिक्री की नगद राशि 3540 व अखबारी कागज के टुकड़े 10 नग जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 9540 रुपए को जप्त किया साथ ही पुलिस ने मौके से सभी वस्तुओं को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 397/2024, धारा 20(बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया आरोपी को दिनांक 02.12.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जयराम यादव, राजेश्वर सिंह आरक्षक: हेमंत शर्मा, नारायण पटेल, मनोज टंडन , तोरण कश्यप व महिला आरक्षक उषा चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *