एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी

महाराष्ट्र । महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बुखार है और उनका इलाज सतारा में उनके पैतृक आवास पर किया जा रहा है।

एकनाथ शिंदे को शुक्रवार से सर्दी और वायरल बुखार की समस्या हो रही थी। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें आराम करने के लिए गांव जाना पड़ा।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है। 2 दिसंबर को भाजपा विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक अपने दल के नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

महाराष्ट्र की नई सरकार में शिवसेना को गृह विभाग मिलना चाहिए, यह मांग शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट ने की है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग (आमतौर पर) उपमुख्यमंत्री के पास होता है।

महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति ने 233 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें बीजेपी की 132, शिंदे शिवसेना की 57 और एनसीपी की 41 सीटें शामिल हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी महज 49 सीटें हासिल कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *