
रायपुर । आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मंगल मुंडा के निधन की खबर दुःखद है और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।
मंगल मुंडा की मौत शुक्रवार को दिल की धड़कन रुकने से हुई। वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और उनका इलाज राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में हो रहा था। मुंडा 45 वर्ष के थे।
उनकी मौत के बारे में बताया गया है कि झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।