महासमुंद: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच शत्रुघन चेलक को पद से हटाया गया

महासमुंद ।महासमुंद के बंबूरडीह पंचायत के सरपंच शत्रुघन चेलक को निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के चलते एसडीएम न्यायालय ने पद से हटा दिया है। जांच में पता चला है कि ग्राम पंचायत में कई योजनाओं के मातहत स्वीकृत निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं और आबंटित धनराशि का आहरण पहले ही कर लिया गया था।

जांच अधिकारी ने पाया कि कई महत्वपूर्ण बैठकों में प्रस्तावों पर सचिव और सरपंच के हस्ताक्षर नहीं थे और बिना पंचायत के प्रस्ताव पारित किए ही कई योजनाओं में धनराशि का उपयोग किया गया। सरपंच ने अपने जवाब में दावा किया है कि निर्माण कार्य बरसात के कारण रुका है, लेकिन जांच अधिकारी इसे संतोषजनक नहीं मान सके।

इस मामले में छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 (क) और (ख)’ के अंतर्गत जांच टीम ने सरपंच शत्रुघन चेलक के इस कृत्य को लोकहित के विरुद्ध माना और उन्हें उनके पद से हटाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *