भिलाई में बड़ी चोरी: हुडको क्षेत्र में लाखों की चोरी हुई

भिलाई । भिलाई के हुडको क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। दो चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर लाखों की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना भिलाई नगर के वार्ड 70 में हुई। पार्षद सीजू एंथोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा रिकार्ड हुआ है। चोर देर रात 2 से तीन बजे घर में घुसे और सुबह 4 बजे जब वो घर के अंदर से बाहर निकले तो फूल तोड़ने उठी एक महिला ने उन्हें देखा। महिला के चीखने पर दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

चोरों ने मकान के मेन डोर का सेंट्रल लॉक तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने एक एक करके सभी कमरों के तालों को तोड़ा। अंदर रखी आलमारी को तोड़कर लाखों रुपए नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। घर के अंदर से क्या-क्या और कितनी कीमत का सामान चोरी हुआ है, ये मकान मालिक के हैदराबाद से लौटने पर पता चलेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पकड़क के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *