कोरबा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत और एक गंभीर रूप से घायल।

कोरबा । कोरबा जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मिट्टी धसकने से हुआ। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो ठेका मजदूर, विशाल नायक (26 वर्ष) और दशरथ नायक (30 वर्ष), गेवरा में एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग गेवरा में ड्रेनेज का काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी धसकने से दोनों मलबे में दब गए। घटना के बाद दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और तुरंत गेवरा के विभागीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूर का उपचार किया गया और उनकी हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *