
बिलासपुर । बिलासपुर हाईकोर्ट ने वार्ड परिसीमन के खिलाफ लगी सभी याचिकाओं को निरस्त कर दिया है। जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है, जिससे निकाय चुनाव से पहले वार्ड परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है।
रायपुर सहित कई निकायों में वार्डों के परिसीमन को याचिकाकर्ताओं ने चुनौती दी थी। अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने बताया कि परिसीमन को लेकर करीब 50 याचिकाएं लगी थीं, जिनमें से 13 याचिकाओं पर सुनवाई हुई और उन्हें निरस्त कर दिया गया है।
इस फैसले से निकाय चुनाव में वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है।