
गढ़ियाबंद । गढ़ियाबंद में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
हादसे की जानकारी:
महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी।
रास्ते में घने कोहरे के कारण पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है।
नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण तमाम घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।