
दुर्ग । दुर्ग के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामनगर सुपेला के भृत्य जय कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का कारण बीएलओ कार्य में कोताही और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नोटिस का संतोषप्रद जवाब न देना है।
जय कुमार साहू पर बीएलओ कार्य में लापरवाही का आरोप है। उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नोटिस का जवाब देने में विफल रहे, जिसके बाद कलेक्टर ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।