रायपुर में गैंगवार का मामला सामने आया

रायपुर । रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों से चाकूबाजी, हत्या, मारपीट जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मौदहापारा थाना इलाके का है, जहां दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मारपीट के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। जांच जारी है। मौदहापारा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते यह मारपीट हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इससे पहले रायपुर की सेंट्रल जेल से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां दो गुटों के बदमाशों ने आपस में मारपीट की थी। एक विचाराधीन बंदी ने दूसरे कैदी पर नुकीली चीज से हमला किया था। घायलों को अस्पताल ले जाने पर मामले का खुलासा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *