
रायपुर । रायपुर में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया।
डॉ प्रेम कुमार 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। इसके अलावा, वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान उपार्जन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।