
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक से पहले यह बड़ी घोषणा की। अब कर्मचारियों को 4% बढ़ाकर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह लाभ 01 अक्टूबर से मिलेगा। इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।