सूरजपुर डबल मर्डर कांड: मुख्य आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार, पुलिस ने साइबर टीम की मदद से दबोचा

सूरजपुर । सूरजपुर जिले में हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षक की पत्नी और बच्ची की निर्मम हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल था।

बीते रविवार को प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर थे, जब कुलदीप साहू ने घनश्याम पर गर्म तेल उड़ेल दिया था। इसके बाद कुलदीप तालिब के घर पहुंचा और उनकी पत्नी और बेटी को जबरन उठा ले गया। बाद में उसने दोनों की हत्या कर दी और शवों को फेंक दिया।

घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बलरामपुर एसपी को आरोपी की लोकेशन मिलते ही साइबर टीम को सक्रिय किया गया। टीम की मेहनत रंग लाई और कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना के बाद से सूरजपुर में तनावपूर्ण माहौल था। लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। इस गिरफ्तारी से इलाके में राहत की सांस ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *