
रायपुर । रायपुर के टेलिबांधा इलाके में एक व्यवसायी के कार्यालय के बाहर फायरिंग करने के आरोप में गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। झारखंड पुलिस और क्राइम ब्रांच के सशस्त्र जवान कोर्ट में मौजूद थे।
अमन साहू पर आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो भारत के कई राज्यों में अपने अपराधों के लिए कुख्यात है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
रायपुर पुलिस अब अमन साहू से उसके गैंग के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश करेगी और यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फायरिंग की घटना के पीछे कोई और बड़ी साजिश थी और इसमें कौन-कौन शामिल थे।