
जांजगीर-चाम्पा । जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में सभी 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद सभी घायल बच्चों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 2 बच्चों की स्थिति अभी काफी गंभीर बनी हुई है। सभी बच्चे कुटराबोर्ड के रहने वाले हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।