
दुर्ग. । जिले के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत बोरसी मार्ग से जा रहे पिता और बेटी को पास से गुजर रही हाइवा की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं एक्टिवा सवार बाल-बाल बच गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मरच्युरी भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की दोपहर की है। नवजीवन स्कूल धनोरा बोरसी निवासी नन्हें भाई पटेल स्कूटी पर बेटी स्वाति पटेल पति शैलेन्द्र कुमार पटेल (34वर्ष) को पीछे बैठाकर घर लौट रहा था। पीछे से हाइवे भी आ रहा था। अचानक एक्टिवा के पीछे बैठी स्वाति हाइवा की चपेट में आ गई। इस हादसे में स्वाति की मौके पर मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता नन्हें अलग फेका गया। इस तरह से हादसे में वे बाल-बाल बच गए। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। मामले में पुलिस ने हाइवा को जप्त कर लिया है।