
सरगुजा । सरगुजा के अंबिकापुर के कुन्नी चौकी क्षेत्र में जमीन कब्जा करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल हुए। सभी घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
मामला 5 एकड़ की शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ, जिसमें दोनों गुट अपना दावा करते हुए एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि दो परिवार हैं जिनके बीच पूर्व से ही जमीन विवाद को लेकर रंजिस बनी हुई थी। इस बीच 2 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे दिन दोनों परिवार के बीच वाद विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के विरुद्ध कुन्नी चौकी में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।