बिलासपुर में खुलेआम जुआ-सट्टा का खेल: मस्तूरी थाना क्षेत्र में जुआरियों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की पहचान

बिलासपुर। दिवाली के नजदीक आने के साथ ही जुआरी सक्रिय हो गए हैं। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में मरघट के पास जुआरियों का मजमा लग रहा है, जहां सुबह से लेकर रात तक जुए का फड़ चलता है। यहां आसपास के जिलों से भी लोग जुआ खेलने आते हैं।

जुआ खिलाने वाले जुआरियों को इकट्ठा कर लगातार लोकेशन बदलते रहते हैं। रलिया के साथ ही जयरामनगर, खैरा, रिसदा सहित आसपास के इलाकों में जुआरी सक्रिय रहते हैं। शहर के होटलों के साथ ही कई रिहायशी इलाकों में जुए के बड़े-बड़े फड़ चल रहे हैं, जहां कोरबा, जांजगीर-चाम्पा और बलौदाबाजार के रसूखदार कारोबारी जुआ खेलने आते हैं और हजारों रुपए के दांव लगाते हैं।

वायरल वीडियो में जुआरी 100 से लेकर 500 के नोट फेंककर हजारों रुपए के दांव लगा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *