
भिलाई.
सुपेला पुलिस ने शास्त्री नगर सूर्या क्लब के पास कैंप-1 में रहने वाला आरोपी शेख शाहिद पिता शेख मकसूद (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती का पीछा करके उसे तंग करता था। हद तो तब हो गई। जब रात युवती मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई तो उसका पीछा करते हुए पहुंच गया।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सुपेला थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 21 सितंबर को पीड़िता अपने मौसी के बेटी के साथ रात्रि करीबन 09.30 बजे दवाई लेने मेडिकल गई थी। दवाई लेकर वापस आ रही थी उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर बेईज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 78 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के पता तलाश में लग गई। मुखबीर सूचना व हुलिया के आधार पर संदेही शेख शाहिद से बारिकी से पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकारते हुए पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र.आर. संतोष राज, आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।