
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। यह फैसला लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए पुलिसकर्मियों के लिए लिया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आदेश जारी कर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी और एसआई अशोक शर्मा को हटाकर टीआई भरत लाल साहू को जिम्मेदारी दी है। अशोक शर्मा गांधीनगर थाने में पदस्थ किए गए हैं।
इस फेरबदल का कारण हाल ही में सरगुजा के सीतापुर में हत्याकांड के बाद पुलिस की किरकिरी माना जा रहा है।