बरसो से एक ही कुर्सी पर आसान जमाए अधिकारी और बाबू , आखिर कौन दे रहा संरक्षण

मामला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के गृह जिले का

तबादले नियमों की खुद अधिकारी उड़ा रहे धज्जियां

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – भले ही सरकार के मियम मे अधिकारी व कर्मचारीयो के तबादले के लिए निर्धारित समय तीन वर्ष का होता हो परंतु प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के गृह जिले कबीरधाम में इन नियम व कानून कोई मायने नहीं रखते यहाँ तो खुद मंत्री जी को ही मालूम नहीं होगा की कौन सी कुर्सी पर कौन अधिकारी व कर्मचारी कितने दिनों से अपनी सीट जमाकर बैठा है और इन्हे सियासत के कौन कौन से रसुखदार अपनी संरक्षण दे रहे है।

बता दे की कबीरधाम जिले में एक ऐसा बाबू भी है जो बरसो से एक ही कुर्सी पर जमे हुए है सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो ये बाबू अफसर और इनके अधिकारी कुर्सी छोड़ने का नाम ही नहीं लेते अगर इस बाबू साहब का रिकार्ड देखे तो आप खुद ही हैरान रह जाएंगे की आखिर इतने सालों तक भला कोई कर्मचारी एक ही कुर्सी पर कैसे रह सकता है तबादले जिले के हर विभागो मे होता है पर भला ना जाने क्यों इस विभाग की नीव इतनी मजबूत कहा से है की सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो कोई इनका बाल भी बाका नही कर सकता, जी हा हम बात कर रहे है कबीरधाम जिले के महिला एवं बल विकास विभाग की जहाँ ठाकुर और तिवारी की जोड़ी ने शोले फिल्म के जय और विरु की याद को जिले में ताजा करके रखा हुआ है आखिर वह कौन है जिसके दम पर यह अधिकारी और बाबू साहब पर तबादले की नीति का कोई असर ही नहीं या यू कहे के इनके उपर बैठे अधिकारी भी कबीरधाम जिले में तबादले के इस नियम की खुले आम धज्जिया उड़ा रहे है अब देखना यह है की इस अधिकारी और बाबू पर कवर्धा विधायक व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री कितने महरबान है क्या उप मुख्यमंत्री तबादले की नीति को इनके उपर लागू करते है या अन्य सासको की तरह मौन समर्थन करते है यह एक सवालिया निसान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *