कवर्धा, कबीरधाम जिले में डिप्टी रेंजर गणेश चंद्रवंशी पर जानलेवा हमला, कुर्मी समाज में आक्रोश

कबीरधाम ।कबीरधाम जिले में डिप्टी रेंजर गणेश चंद्रवंशी पर ड्यूरी के दौरान लाठी डंडा एवं अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना को लेकर कुर्मी समाज में आक्रोश है। समाज के युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

दो दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ युवा सर्व कुर्मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने इस मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ लूटपाट एवं अपहरण जैसे गंभीर धाराओं के तहत कड़ी कारवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा, “दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।” नवपदस्थ एसपी राजेश अग्रवाल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पुलिस को ज्ञापन सौंपने के दौरान विनोद चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, दीनानाथ चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, बद्री चंद्रवंशी, डॉक्टर आदित्य चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, उत्तम चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, उत्तम चंद्रवंशी, रमन चंद्रवंशी, आशीष चंद्रवंशी, शिवेंद्र चंद्रवंशी एवं सूर्यप्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *