रेलवे स्टेशन में छेड़खानी का आरोपी कैंटीन मैनेजर दबोचा गया!

गोविंदा चौहान । दुर्ग । दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना में लड़कियों ने अपनी सुरक्षा के लिए खड़े होकर एक आरोपी को दबोच लिया, जो कथित तौर पर उन्हें परेशान कर रहा था। आरोपी बिट्टू कुमार शाह, रेलवे स्टेशन की कैंटीन का मैनेजर है, जिस पर लड़कियों का पीछा करने और उनके साथ छेड़खानी करने का आरोप है।

जीआरपी दुर्ग को कुछ दिनों पहले लड़कियों ने इस संबंध में मौखिक शिकायत की थी। इसके बाद आज शनिवार को आरोपी ने फिर से वही हरकत की, जिसके बाद लड़कियों ने अपनी जाबाजी का परिचय देते हुए उसे दबोच लिया और जीआरपी चौकी लेकर आई।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पुराने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी की करतूतों का खुलासा होगा। यह घटना रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करती है और लड़कियों की साहसिक कार्रवाई को सलाम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *