बलौदाबाजार में चाकूबाजी की घटना: 5 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, गुपचुप बेचकर चलता था परिवार

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के लवन में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक युवक की चाकूबाजी से मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतक विजय लवन में गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था और अपने परिवार का इकलौता था। उसकी पांच लड़कियां हैं, जिनके सामने अब भरणपोषण की समस्या आ गई है।

लवन थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि मृतक विजय और आरोपी युवक में पहले भी विवाद होता था। मृतक आरोपी को गालीगलौज करने से मना करता था। कल भी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने मृतक के जांघ में चाकू से गहरा आघात किया। आरोपी युवक घटना के बाद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *