कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: ढाबे में छिपाया जा रहा था अवैध डीजल, शराब और गाँजा, संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई

कोरबा । कोरबा पुलिस ने ढाबा के आड़ में चल रहे अवैध डीजल, शराब और गाँजा के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। ढाबा संचालक सुभाष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का और नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मुखबीर सूचना के आधार पर उरगा पुलिस एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लंकों के सामने सुभाष ढाबा में और सुभाष गुप्ता के घर में घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जहां से आरोपी द्वारा अवैध रूप से रखे 800 लीटर डीजल, 7 लीटर अंग्रेज़ी शराब, बियर, कच्ची महुआ शराब एवं 200 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। जिसे जप्त कर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 359/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट, 34(2) आबकारी अधिनियम, अपराध क्रमांक 360/2024 धारा 287 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में सउनि ईश्वर एक्का, परमेश्वर गुप्ता, प्र आर गुनाराम सिन्हा, राजेश कँवर, राजेंद्र मरकाम, आर सुशील यादव, रितेश शर्मा, खेमराज, नीतीश तिवारी, अजय यादव, मआर अनुराधा कँवर की सराहनीय भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *