बलरामपुर में CAF कैंप में गोलीबारी: एक आरक्षक की मौत, तीन घायल

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप में एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक CAF आरक्षक ने अपने साथी आरक्षकों पर गोली चला दी, जिसमें एक आरक्षक की मौत हो गई और तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। CAF 11वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।

इस घटना की पुष्टि एसपी राजेश अग्रवाल ने की है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि अजय सिदार ने गोली क्यों चलाई। पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *