कमर पिस्टल लगाकर हीरोपंती दिखाने वाले बदमाश की निकली हीरोपंती, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल


भिलाई
कमर में पिस्टल लगाकर लोगों को दबंगई दिखाने वाला निगरानी बदमाश इंदर सिंह को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इंदर सिंहथाना खुर्सीपार का गुण्डा बदमाश है। इसके विरूद्ध कई मामले लंबित है। 15 सितंबर मुखबीर से सूचना मिली कि इंदर सिंह जो कि डबरा पारा चौक अशोक मूर्ति के पास खुर्सीपार में एक व्यक्ति अपने कमर के पीछे पिस्टल छिपा कर रखा है। थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में बताये हुलिये के युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम इंदर सिंह(24 वर्ष) निवासी केनाल रोड जोन 2 वार्ड 34 सेक्टर 11 खुर्सीपार बताया। तलाशी लेने पर इंदर सिंह ने कमर के पीछे छिपाकर एक पिस्टल गैग्जीन मिला। मैग्जीन के अंदर 2 कारतूस जब्त किया। पूछताछ करने पर लोगों को डराने के लिए उपयोग करना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 25 (1ए) आर्म्स एक्ट तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *