दंतेवाड़ा में नक्सलियों का नापाक मंसूबा नाकाम: CISF जवानों ने 3 किलो की IED बरामद की, मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में CISF के जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई 3 किलो की IED बरामद की है। जवानों ने इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया, जिससे नक्सलियों का नापाक मंसूबा नाकाम हो गया।

मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है, जहां जवान ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी बीच BDS की टीम ने लोहागांव के रास्ते में एक IED डिटेक्ट की, जिसे बरामद किया गया और फिर जवानों ने IED को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

अफसरों ने बताया कि नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट कर रखी थी, जो अक्सर फोर्स नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकलती थी। नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन जवानों की सूझबूझ से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *