धारदार हथियार के साथ पकड़ाया युवक

गोविंदा चौहान । भिलाई। धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। छावनी पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पावर हाउस शराब दुकान के पास देना बैंक के पीछे रहने वाला एस आंसू नामक युवक लोहे का हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस ने घेरबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *