ट्रेन से जेवरात का बैग गायब, आरोपी गिरफ्तार


गोविंदा चौहान । भिलाई। ट्रेन में सफर के दौरान जेवरात से भरा बैग चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। जीआरपी भिलाई तीन प्रभारी आर के बोझा ने बताया कि कोरबा निवासी विवेक चंद्रवंशी ट्रेन 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के कोच एच 5 बर्थ थे। ट्रेन से नागपुर जा रहे थे। इस दौरान भिलाई रेलवे स्टेशन पहुचने पर विवेक ने नींद खुलने पर देखा कि उसका ट्राली बैग गायब है जिसमें सोना चांदी के जेवरात करीब 50 हजार का गायब मिला। जीआरपी भिलाई तीन में शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आते हुए बैग की खोजबीन में जुट गई। नागपुर निवासी अमित कुमार बकसरे नामक युवक के पास हरे रंग का बैग बरामद किया गया। पुलिस ने अमित को पकड़कर पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि ट्रेन से उक्त बैग को चोरी कर लेकर फरार हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *