आठ महीनों में पहली बार सबसे ज्यादा मात्रा में पकड़ाया चिट्टा, 5 आरोपियों से 11.60 ग्राम ब्राउन शुगर किया जप्त

गोविंदा चौहान । भिलाई. । जिले में बीते आठ महीनों में पहली बार बड़ी मात्रा में चिट्टा यानी ब्राउन शुगर की खेप पकड़ाई है। पुलिस ने पांच आरोपियों से कुल 11.60 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ा है।
मामले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

मा्मले का खुलासा करते सीएसपी सत्यप्रकाश राठौर ने बताया कि सोमवार को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि जवाहर नगर स्पोटर्स काम्प्लेक्स के पीछे मनिकम्मा मंदिर के पास कुछ लोग मादक पदार्थ (चिट्टा) विक्री करने के लिए युवक ग्राहक की तलाश कर रहे है की सूचना पर निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल थाना वैशाली नगर की पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर पहुँचकर मुखबीर के बताये स्थान से 05 ब्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) रूप सिह पिता स्व० जोगिन्दर सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन सेक्टर-7 सड़क 21/ए क्वाटर न० 09 थाना भिलाई नगर (02) गुरजीत सिंह उर्फ आशु पिता दलबीर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन शकुन्तला विद्यालय के पास रामनगर भिलाई (03) राजा सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन कैम्प-1 18 नंबर रोड़ सरदार मोहल्ला थाना वैशाली नगर (04) गगनदीप सिंह पिता सतनाम सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन ईडब्ल्यूएस 610 वैशाली नगर भिलाई (05) प्रवीण दुबे उर्फ सन्नी पिता शिव परसन दुबे उम्र 25 वर्ष साकिन कैम्प-1 संग्राम चौक प्रोविजन स्टोर्स के पास थाना वैशाली नगर का निवासी बताये। आरोपीगणों से मादक पदार्थ चिट्टा के बारे में पूछने पर बताये कि शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी कैम्प 1 वृंदा नगर परवेज टेलर्स के सामने रहता है, जो पंजाब से मादक पदार्थ चिट्टा लाकर आरोपीगणों को बिक्री करने के लिये देना बताये। आरोपीगणों की तलाश लेने पर रूप सिंह के पास से 2.10 ग्राम चिट्टा, आरोपी गुरजीत के कब्जे से 1.90 ग्राम चिट्ट्टा, आरोपी राजा सिंह के पास से 2.90 ग्राम चिट्टा, आरोपी गगनदीप सिंह के पास से 2.40 ग्राम चिट्टा एवं आरोपी प्रवीण के पास से 2.30 ग्राम कुल वजन 11.60 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा अवैध बाजार कीमती लगभग 01,16000/- रूपये, नगदी लगभग 2500/- रूपये, 04 मोबाईल एवं 03 स्कूटी को समक्ष गयाहो को जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *