
दुर्ग । रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू का निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं।
श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर शोक:
पूर्व गृह मंत्री के परिजनों, शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। स्व. कमला देवी साहू मृदुभाषी व मिलनसार थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।
अंतिम संस्कार:
श्रीमती कमला देवी साहू का पार्थिव शरीर सोमवार को गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
पूर्व गृह मंत्री के परिवार की सेवा:
साहू जी का पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से श्रीमती कमला देवी साहू जी की सेवा कर रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने रविवार रात 12:00 बजे अंतिम सांस ली।